मंगलवार, 26 जुलाई 2011

कुछ और चिल्लर.....



१. न ये धरती न वो आसमाँ चाहता हूँ... 
बस मैं तेरा करम मेहरबाँ चाहता हूँ...
तेरे पहलू में मौत की है ख्वाहिश मुझे...
मैं हूँ परवाना, मैं बस शमा चाहता हूँ ...

२. May be u don't feel like i feel
everyone has his choice 
it's not a big deal 
but do one thing
give me back my heart
i have lost this game
before u, i kneel.....

३.वो लड़की रोज़ मेरे ख़्वाबों में आ जाती है, 
सोये अरमानों को वो हर रात जगा जाती है,
उस से तन्हाई का शिकवा भी तो कर सकता नहीं 
रोज़ मिलने का वडा भी वो निभा जाती है| 
वो लड़की रोज़ मेरे ख़्वाबों में आ जाती है....

४. बड़े शौक़ से वो फिर हमें आजमाने आये,
इस बार इज़हार-ए-मोहब्बत बहाने आये 
उनका इश्क दिल्लगी से ज्यादा कुछ नहीं,
और वो मेरे इबादत से इश्क का मजाक बनाने आये |

५.अपनी बस एक गलती की सजा इतनी मिली है 
मौत से  बदतर तन्हाई की ज़िन्दगी मिली है  
अपनी धडकनें भी तो अब बेगानी लगती है 
आह की शक्ल में हमें सांस आखिरी मिली है |

६. कल नशे में मैंने यारो जाने क्या क्या कह दिया
अपने दिल को अपने ज़िस्म से जुदा कह दिया 
इश्क की मदहोशी का आलम तो देखिये
मुझ काफिर ने उन्हें इकलख्त अपना ख़ुदा कह दिया

७. मेरे दिल को कई ख्वाब वो दिखाने लगी है
मेरे ज़ेहन में अपना घर वो बनाने लगी है
वो जानती है कि अदाएं उसकी कातिल हैं मगर
फिर भी अदाएं वो हम पर आजमाने लगी है.....

८. सूनी तन्हा रातों में अकेला जागता हूँ...
जाने क्यों खुद से ही इतना भागता हूँ ....
जब सो जाती है सारी दुनिया सुकून के साथ...
तब खुद से खुद के गुनाहों की सज़ा मांगता हूँ | 

९. अपने एहसासों को भी लफ्ज़ दे देते थे 
अपने जज्बातों को शेरों में बदल देते थे 
उनसे कहने की हिम्मत कभी होती न थी 
तो वो शेर facebook पे छाप देते थे 
आज जाना, जब उनकी profile खोली 
वही शेर वो boyfriend को  forward कर देते थे ......:'

१०. फिर से कोई हमें तन्हाई का मतलब सिखा दे, कह दो ...
मेरे ख्वाबो को  को मेरी नींदों से मिटा दे, कह दो ....
नहीं जलना है मुहब्बत की आग में मुझको,
के मेरे अरमानों की आग कोई बुझा दे, कह दो.... 

११. There was a time when u were my best friend
and you were with me for my whole life...
and then here i am......in love with you.....
& losing you when you became my life

१२. कभी कभी ख़ुद को समझना भी कितना मुश्किल हो जाता है ....
तुम किसी और के हो ये जानकर के भी 
पगला है दिल, जो तुमको चाहता है...
तुमसे बात करने से तुम और अपने लगते हो 
तुमसे बात करने से सो दिल और घबराता है 
न करे गर बात हम तुमसे तब भी तो चैन नहीं आता 
जो न देखें कभी तुमको तो दिल आंसू बहाता  है .....
कभी कभी ख़ुद को समझना भी कितना मुश्किल हो जाता है ....

१३. ज़िन्दगी है नादान इसीलिए चुप हूँ,
दर्द ही दर्द सुबह शाम इसीलिए चुप हूँ,
कह दू ज़माने से दास्ताँ अपनी,
उसमे आएगा तेरा नाम इसीलिए चुप हूँ 

१४. हम उनकी ख़ामोशी से भी उनके दिल की हर बात ही पढ़ लेते है,
और वो मेरी हर बात से कहानियाँ कुछ और ही गढ़ लेते है

१५. छोड़ा न था दोस्तों ने साथ मेरा तब तलक 
जब तलक तार उनके दिल का किसी ने छेड़ा न था 

१६. तुम्हारी याद में तड़पते हम आज भी हैं 
मिलने की ख़ुशी जुदाई का ग़म आज भी है 
अब तो आता है तरस खुद पर, और इश्क पर अपने 
फिर भी जाने क्यूँ इश्क पर दिल को नाज़ आज भी है  

(बाकी फिर कभी)

सोमवार, 25 जुलाई 2011

इक जान ...



उनके हर इक बात में रहती है बस मेरी अदा | 
उनके हर इक ख्वाब में रहती है बस मेरी सदा |
लाख चाहें वो मगर, है भूलना मुमकिन नहीं |
उनके  हर इक साँस में रहती है बस मेरी दुआ |

राग छेड़े उनमे ऐसे जैसे छेड़े तार-ए-दिल |
बाँह में भर लेते मुझको जैसे दरिया को साहिल |
बोलते कि आ चलें उस पार इस दुनिया के हम |
हम भी कहते हँस के उनसे "जैसा चाहो तुम सनम" |


डर है लगता कि कहीं ये साथ न छूटे कभी |
ऐ मौला मेरे! करम मेरा ऐसे न फूटे कभी |
हो अगर ऐसा तो इक फरयाद सुन ले ऐ ख़ुदा,
 ये जिस्म गर छूटें तो हम इक जान हो जाएँ सदा |

 ये जिस्म गर छूटें तो हम इक जान हो जाएँ सदा |

ऐ खुदा...क्यूँ ???


ऐ खुदा! तेरी ये दुनिया यूँ बदलती क्यूँ है??
 जिनसे गुजरे थे कल, वो राहें फिर से न गुजरती क्यूँ हैं??
ये जो गलियाँ हैं लगाती थी बचपन में दौड़ हमसे 
आज अजनबियों सी खड़ी हमें यूँ तकती क्यूँ हैं??
ऐ खुदा....

अपनी गोदी में ले मुझको सुलाती थी जो,
पत्ते टकराकर मीठी लोरी सुनाती थी जो,
जो मेरे बालो में हाथ फेरकर सहलाती थी 
बूढ़े पीपल से वो हवा मस्त न चलती क्यूँ है |
ऐ खुदा....

वो गौरैया जो छप्पर में थी अंडे देती 
अपने बच्चों को खुद लाकर थी दाने देती 
जो जगाती थी मुझे हर सुबह चीं-चीं करके 
मेरे आँगन में वो अब न चहकती क्यूँ है ??
ऐ खुदा ....  

शनिवार, 23 जुलाई 2011

दिनचर्या

सुबह सवेरे रोज़ अँधेरे, 
उठ कर हो गया तंग |
नहीं जागना नहीं  भागना,  
चाहे जो हो दंग |

चाहे जो हो दंग,
अंग में पीड़ा होती |
न जाना होता तो, 
दिन भर क्रीडा होती |

क्रीडा होती मस्त,
गस्त करते हम दिन भर |
दिन से होती साँझ,
और हम सोते जी भर |

सोते जी भर यूँ कि,
जैसे मदिरा पी हो |
सपने में आती इक नारी ,
सुंदर सी जो |

सुंदर सी जो नार मिले, 
तो ब्याह रचाता |
नहीं छोड़ता  जीवन भर,
और साथ निभाता |

साथ निभाता इस से पहले
टुट गयी निंदिया |
घड़ी का कांटा एक तरफ, 
एक तरफ थी खटिया |

मिलन........कैसे??

दिल में जगे जज़्बात, 
दबाऊं कैसे?? 
होंठों पे आई बात,
छुपाऊँ कैसे??

हर शाम जहाँ जाता,
और रात था बिताता  
उस मय के दर-ओ-राह को 
भुलाऊँ कैसे ??
कोसा तो मैंने खूब 
ख़ुद को ख़ुदी में ख़ुद से 
पर चाह कर भी मालिक,ख़ुद को 
मिटाऊं कैसे ??

वो थी सदा-ए-जन्नत 
माँगा उसे दुआ में 
इंसान मैं, परी वो, जोड़ी
बनाऊं कैसे ??

दिल में जगे जज़्बात,
आखिर..........दबाऊं कैसे??

बुधवार, 20 जुलाई 2011

नहीं होता.....


कमबख्त ! महसूस नहीं होता, 
ठंडी हवाओं का भी झोंका 
अरमाँ बिखरे हैं दिल के ऐसे 
कि सुनाऊँ,.........नहीं होता!!!

विश्वान के गगन में 
यूँ चढ़ने के पहले  
चढ़ जाऊं बलि निशा के 
आख़िर,...... क्यूँ नहीं होता ??

सुना था बचपने में ये कि
सफ़र प्रेम का कठिन है |
यौवन के दिनों में जाना  
सरल........ क्यूँ नहीं होता ???


रविवार, 17 जुलाई 2011

लोग

मुझसे मिलते ही मुझे सीने से लगा लेते हैं लोग
मेरी हर ग़ज़ल को होंठों पे सजा लेते हैं लोग
पर इन लोगों की याददाश्त है कमज़ोर बड़ी
मेरे पलटते ही मुझे दिल से भुला देते हैं लोग

अब तो वफ़ा की उम्मीद भी गफलत ही है
कहाँ किसी को वफ़ा के बदले वफ़ा देते हैं लोग

उजले बदन वालों के दिलों में घुप अँधेरा है
ज़मीर-ओ-जज़्बात के चराग बुझा देते है लोग

हबीबों और रकीबो की पहचान कैसे हो
नकाबों पे भी कई नकाब लगा लेते हैं लोग

है ये प्यार की दुनिया, है यहाँ प्यार बहुत
कि बड़े प्यार से प्यार को दग़ा देते हैं लोग

ऐसे लोगों को कैसे समझाओगे 'विक्रम '
ज़रा सी बात पे ही लाशें बिछा देते हैं लोग |

मुझसे मिलते ही मुझे...........

बुधवार, 13 जुलाई 2011

कुछ चिल्लर(१)....

१.जब जब आईने में क़ैद वो इंसान देखा |
   तब तब खुद में छुपा हुआ इक शैतान देखा |
सारी दुनिया को दिखाता था गुलिस्तान-ए-नेकी जिसमें |
उसी दिल में दफन बदी का बियाबान देखा |


२.अपनी ही उलझनों में खोया सा हूँ मैं |
जागते हुए भी लगता है कि सोया सा हूँ मैं |
आँखें भी तो मेरी नम हुयी नहीं मगर |
लगता है जाने क्यूँ के रोया सा हूँ मैं |


३.उनकी जुदाई में तड़पते हैं इस क़दर |
खुद की नहीं खबर, करार है भी या नहीं |
तन्हाईयों ने हमें सताया कुछ कम न था |
उस पर ये कशमकश के उन्हें प्यार है भी या नहीं |


४.वो सिखाते हैं हमें आज ज़िन्दगी का सबक |
नहीं जानते के हमने हर तारीख देखी है |
देखा है सफेदपोशों के चेहरे पे नकाब |
गोरे चेहरों के पीछे लगी कालीख देखी है |
उनसे कह दो न रहे किसी गफ़लत में वो |
हमने हर सच के गले झूठ की तावीज़ देखी है |


५. ज़िन्दगी न और अब तू मेरा इम्तिहान ले |
जल जल के थक गया हूँ कसौटी की आग में |

६.ज़िन्दगी बता कैसे मैं तेरा ऐतबार कर लूँ 
तू भी तो साथ मौत को छुपा कर के लायी है |


७.सीने में एक आग सी लगी है जो 'विक्रम' |
इश्क के शोलों से हैं वो, उसको बुझा रहे  |


८.हारने का नहीं, है मुझे बस जीतने का दर |
हर जीत पर है मेरे दुश्मनों की तादाद बढ़ गयी |


९.मेरे शायरी के शौक ने मुझे देखो ला दिया है कहाँ |
अपने ग़मो पे भी अब तालियों की उम्मीद रखता हूँ |



१०.क्यूँ रहूँ बदनाम मैं बेवजह, बेक़सूर |
मेरी बदनामियों को इक वजह तो दे दो |
नींदें उजड़ी मेरी ख्वाब बेघर हुए |
अपनी नींदों में इन्हें थोड़ी जगह तो दे दो |



११.लम्बा है सफ़र इसमें कोई आसरा तो हो |
नजदीकिय न हो न सही, फासला तो हो |
तेरी गली में आके कभी, हो जायें हम बदनाम |
चाहत का नहीं नफरत सही, कोई माज़रा तो हो |


१२.आशियाना मेरा जलाकर देखो वो,
 हैं रकीबों घर रौशन कर रहे |
मेरी खताओं की सजा मुझे देने के लिए
मुझ पर नहीं, हैं वो खुद पर सितम कर रहे |


१३.चाँद घटता रहा, रातें बढती रही 
मैं तड़पता रहा, तू तड़पती रही 
बात थी एक ही दोनों के दिल में मगर 
मैं वो कह न सका, तू छुपाती रही 


१४.जाते हुए तुमने हमें मुड़कर नहीं देखा |
अरे ऐसा भी क्या गुस्सा कि इक नज़र नहीं देखा |
नहीं देखे हैं हमने फूल कभी नाज़ुक तेरे जैसे |
मगर हाँ सच है कि तुमसा कभी पत्थर नहीं देखा |


१५.you are 'R' of my heart 
without you my heart is incomplete 
with you it keeps me alive 
without you i am left with just 'heat'.



(कुछ छुट्टे और भी हैं, वो फिर कभी.....)

मंगलवार, 12 जुलाई 2011

जवाब


ऐ खुदा ! इस बार तो मेरे ख़त का जवाब आ जाये
कागज़ के पैमाने में उनकी 'हाँ' की शराब आ जाये
ये मेरा वीराना भी हो जायेगा इक दिन गुलशन,
बस इक बार यहाँ वो हसीं गुलाब आ जाए

वो गुजरे भी मेरी गली से तो, पर्दा करके
कभी तो चेहरा वो, नज़र बेनकाब आ जाए

चांदनी रातो में भी मेरी दुनिया अँधेरी है
कभी मेरी छत पे भी तो महताब आ जाये

मैं फ़कीर-ए-इश्क खड़ा हूँ कब से दर पे
इक बार तो बाहर वहाब आ जाये

ऐ खुदा ! इस बार तो मेरे ख़त का जवाब आ जाये |

सोमवार, 27 जून 2011

मैं क्या हूँ??


क्या कहूँ तुमसे कि मैं क्या हूँ
झूठ होगा जो कहूँ प्यार का दरिया हूँ
इंसानियत का हुनर अभी आया नहीं मुझमे 
और हैवानियत से भी अभी थोड़ा जुदा हूँ 


क्या कहूँ तुमसे कि मैं क्या हूँ
मैं हर दिन कुछ और बनके जिया हूँ 
खुद की पहचान खो दी है मैंने 
अपनी बहुत सी शाख्शियतो का आशियाँ हूँ 


क्या कहूँ तुमसे कि मैं क्या हूँ
अपने टूटे ख़्वाबों का बाकी निशाँ हूँ 
यूँ ही कुछ शेर लिख दिए हैं मैंने 
उन्ही शेरों को हर पल में जी रहा हूँ  
....
अब क्या कहूँ तुमसे कि मैं क्या हूँ????

सोमवार, 13 जून 2011

कुछ यूँ हो, कि गुफ्तगू हो


चलो कि फिर आज कुछ यूँ हो
हम हों तुम हो और थोड़ा जुनूँ हो |
ज़िन्दगी और मौत एक दूजे से भागी है बहुत 
कुछ यूँ करो की दोनों एक दूजे से रू-ब-रु हों  |

ज़िन्दगी के सफ़र में, मैं बातें करना भूल गया
आओ बैठो साथ ज़रा, कुछ देर गुफ्तगू हो |
  
मैंने शिकवे शिकायत तुम्हारे कभी सुने ही नहीं
पर छोडो उनकी बात भी, आज क्यूँ हो |

तेरे पहलू में गुज़र जाये ये रात-ए-खिज़ा 
पर तेरा दामन है तो सुबह-ए-फिजा भी क्यूँ हो |

सुकून-ओ-दर्द की ज़िन्दगी से हूँ उकता सा गया 
चलो कहीं ऐसी जगह  के जहाँ न दर्द न सुकूँ हो |

चलो की फिर आज कुछ यूँ हो
हम हों तुम हो और थोड़ा जुनूँ हो |

शनिवार, 7 मई 2011

Mother


I m alone in crowd
I m sleepless in night 
every path appears wrong to me
& u r not here,my mother, 
to tell me what's right.

I feel lost in this huge world 
I feel like m broken inside 
distress hits me repeatedly 
like a rock is hit by tide 
and u r not here to encourage me 
then how can i fight?

I m unable to see my destination 
it's so dark outside. 
it's so dark as i can't see anything, 
it's darker than the blackest night. 
and u r not here , my mother, 
to show me the light.

बुधवार, 4 मई 2011

ऐ दिल !

ऐ मेरे दिल तू ऐसा नहीं था कभी,
क्यूँ भला तू अचानक बदलने लगा है |
तू न मचला था यूँ तो पहले कभी,
जिस तरह आज कल तू मचलने लगा है |
तू धड़कता तो था पहले भी मगर,
यूँ नहीं जैसे अब तू धड़कने लगा है |
तेरी धडकनों में आई कहाँ से जुबाँ,
जो उनका नाम अब तू रटने लगा है |
ऐ मेरे दिल........

तू था मेरा वफादार और मेरा हमनशीं,
न जाने क्यूँ आज कल तू बहकने लगा है |
यूँ तो रहता है तू मेरे ही जिस्म में मगर,
क्यूँ उनकी ख़ुशबू में अब महकने लगा है |
तेरी सोहबत भी तो बुरी नहीं है 
फिर भी जाने क्यूँ तू बिगड़ने लगा है |
मेरी भी कही एक सुनता नहीं,
मेरा हो के मुझसे ही झगड़ने लगा है |

ऐ मेरे दिल तू ऐसा नहीं था कभी,
क्यूँ भला तू अचानक बदलने लगा है |

मंगलवार, 3 मई 2011

BE WITH ME.........




I DON'T KNOW WHAT KIND OF ART U HAVE,
THE ART THAT HAS BEWITCHED ME.

I DON'T KNOW WHAT IS IT IN YOUR SMILE,
SOMETHING THAT INVOKES LOVE IN ME.

I DON'T KNOW WHAT KIND OF PLEASURE IS THAT,
THE PLEASURE I GET WHEN U TALK TO ME.

I DON'T KNOW WHAT IS IT IN YOUR ENIGMATIC EYES
THAT STUPIFIES ME WHENEVER YOU LOOK AT ME.

YOU LOVE YOU CARE AND SOME TIMES YOU SCOLD,
BUT IT'S JUST MORE FELICITATING WHEN U SHOUT AT ME.

I DON'T KNOW WHAT ALTUISM I DID IN MY PAST LIFE,
THAT BEQUEATHED YOUR PRESTINE LOVE TO ME.

PLZ BE WITH ME FOR THIS LIFE & THE NEXT &THE NEXT,
FOR ALL MY LIVES PLZ BE WITH ME.
PLZ BE WITH ME.........

शनिवार, 30 अप्रैल 2011

इंसान हूँ मैं !!

अपनी ही महफ़िल में खड़ा मेहमान सा हूँ मैं,
अपने इन हबीबों से भी तो हुआ अनजान सा हूँ मैं,
अरे लोगों न करो गलती मुझे जिंदा समझने की,
इस सीने के भीतर ज़रा बेजान सा हूँ मैं |

मेरे फ़न ने दीं जब से मुझे बदनामियाँ मेरी,
तन्हाँ कर गयी तब से मुझे तन्हाईयाँ मेरी.
हाँ हूँ शायर मैं लेकिन ज़रा ये भी तो सुन लो सब,
उनके शहर की गलियों में ज़रा बदनाम सा हूँ मैं |

मेरे इश्क ने मुझको दीवाना कर दिया ऐसा,
न रहा इस जहाँ में कोई पागल मेरे जैसा |
ए लोगों चलो माना ये भी के  वहशी हूँ मैं लेकिन,
ज़रा बाक़ी है मुझमे इंसानियत ज़रा इंसान सा हूँ मैं |


ज़रा बाक़ी है मुझमे इंसानियत ज़रा इंसान सा हूँ मैं | 

रविवार, 10 अप्रैल 2011

Sorry


I am sorry, coz I am not that,
O My Dear! what you want me to be.
& I am sorry, coz I don't have,
all the things that u want in me.

I am sorry, coz sometimes
I can't understand you.
& also for neglecting
the things that u want me to see.

I can change myself for you,
this is sure,
& more than anything i want thee.

But getting you will be of no worth,
O My Love! if I am not me.....

शनिवार, 5 मार्च 2011

"अल्लाह मालिक"

इक दिन कहा था तुमने ही 
कि ये मुल्क चमन होगा |
और ये भी कहा था तुमने शायद 
इसमें सुकून-ओ-अमन होगा |
अभी ऐसा कुछ तो हुआ नहीं 
आगे क्या हो "अल्लाह मालिक" 

इक दिन कहा था तुमने ही 
की माँऐं रातो को न रोयेंगी |
और वादा किया था कि औलादें अब 
कभी खाली पेट न सोयेंगी |
अभी ऐसा भी तो हुआ नहीं 
आगे क्या हो "अल्लाह मालिक" 

इक दिन कहा था तुमने ये भी कि 
अब नहीं मरेगा कोई नत्था 
और भरोसा दिलाया था हमको
के दागी न पायेंगे सत्ता 
अभी ऐसा भी तो हुआ नहीं 
आगे क्या हो "अल्लाह मालिक" 

उस दिन कहा था मैंने भी
 कि ये दिन इक दिन तो बदलेंगे
तुमको उखाड़ फेकने को
लोग सडकों पर निकलेंगे
 अब ऐसा जब हो रहा है तो
तेरा क्या हो "अल्लाह मालिक"

सोमवार, 28 फ़रवरी 2011

पंख

खुले गगन में, वन उपवन में
अब जाने को दिल करता है
बंधन तोड़ के, सब कुछ छोड़ के
उड़ जाने को दिल करता है |
दिल करता है संग हवा के 
 दूर कहीं मैं बह जाऊं 
दिल करता है फिर न लौटूं 
वहीँ कहीं मैं रह जाऊं 
कटी पतंग सा दिल की उमंग सा  
हवा में गोते मैं खाऊँ
फिर न आऊँ कभी ज़मीन पर
रहूँ हवा में इतराऊँ
पर इक इक करके इतने दिन से
चुन चुन के जो जोड़े हैं
अब याद नहीं आता है
क़ि वो पंख कहाँ रख छोड़े हैं

याद नहीं आता है 
क़ि वो पंख कहाँ रख छोड़े हैं


रविवार, 6 फ़रवरी 2011

For a facebook friend

जब तू मेरे साथ (online) होती है
जाने क्या बात होती है 
दिल होता है मेरे सीने में 
पर धड़कन तेरे पास होती है 
नहीं देखा है तुम्हे मैंने 
मगर अपनी सी लगाती हो 
शक्ल और आवाज से ही नहीं 
दिल से भी पहचान होती है 
मैं वहशी हूँ मै पागल हूँ
मैं जानता हूँ ये सब 
मगर मैं इंसान होता हूँ 
जब तू मेरे साथ होती है |
जब तू मेरे साथ होती है |


(यह रचना एक फेसबुक मित्र  के आग्रह पर उनके के लिए लिखी थी )

मंगलवार, 21 दिसंबर 2010

उम्मीद

हर रोज़ सवेरे उठता हूँ,
खिड़की से बाहर तकता हूँ,
सोचता हूँ -
पौधों में कली लगी होगी,
अपनी बगिया भी सजी होगी,
हर तरफ फिजा छाई होगी |
और शायद तू आई होगी |
पर ये हवा बहार नहीं लाती है,
हर रोज़, तू नहीं आती है |

हर शाम मैं छत पर चढ़ता हूँ,
और लाख उम्मीदें गढ़ता हूँ |
सोचता हूँ -
ये आकाश आज गुलाबी होगा,
मौसम भी आज शराबी होगा |
हर ओर मदहोशी छाई होगी,
और शायद तू आई होगी |
पर उम्मीदें धोखा खाती हैं |
हर शाम तू नहीं आती है |

कल रात पवन कुछ यूँ मंद चली,
चहक उठी मेरी सूनी सी गली |
मौसम भी शराबी होने लगा,
ओर बीज फिजा के बोने लगा |
मेरे संग एक परछाई थी,
कल सपने में तू आई थी |

कल सपने में तू आई थी |

लोकप्रिय पोस्ट